- Hindi News
- चोरी की गाड़ियां यूपी के डीलर को बेचने वाले दो गिरफ्तार
चोरी की गाड़ियां यूपी के डीलर को बेचने वाले दो गिरफ्तार
यूपीकेडीलर से 50 हजार रुपए में चोरी के व्हीकल्स बेचने का सौदा तय किया और वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर-25 के रहने वाले विक्की और विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों मलोया सत्संग भवन के पास से चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ की करने पर आरोपियों से दो ऑटो और दो बाइक और एक सिलेंडर बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले ऑटो में आए कुछ युवकों ने एटीएम तोड़ने की काेशिश की थी।