पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सस्पेंड एएसपी देशराज को सेंक्शन किए थे 3 लाख रुपए

सस्पेंड एएसपी देशराज को सेंक्शन किए थे 3 लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनेहीएसएचओ अनोख सिंह से रिश्वत लेने के मामले में फंसे यूटी पुलिस के सस्पेंड एएसपी देशराज मामले में बुधवार को सीबीआई विशेष अदालत में प्रॉसिक्यूशन के दो गवाहों के बयान दर्ज हुए। इनमें अकाउंट्स डिपार्टमेंट के सुच्चा सिंह और सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह शामिल थे। सुपरिंटेंडेंट सुच्चा सिंह ने अदालत को बताया कि तत्कालीन एएसपी देशराज को बेटी के इलाज के लिए पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन ने तीन लाख रुपए सेंक्शन किए गए थे। सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने कहा यह रकम देशराज को सौंप दी गई थी। अदालत ने आगामी सुनवाई अब 9 जनवरी को हाेगी।

यहथा मामला| देशराजको इंस्पेक्टर अनोख सिंह की शिकायत पर सेक्टर-23 में उसके सरकारी घर से 18 अक्टूबर 2012 को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया था। आरोप के मुताबिक यह रकम एसएचओ अनोख सिंह के खिलाफ चल रही डिपाटेंटल जांच में उसे राहत प्रदान करने के एवज में मांगी गई थी।