- Hindi News
- हॉकी: लखनऊ, जरखड़ और सोनीपत ने जीते लीग मुकाबले
हॉकी: लखनऊ, जरखड़ और सोनीपत ने जीते लीग मुकाबले
11वेंबलवंत सिंह कपूर हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। इसमें गवर्नमेंट स्कूल जरखड़ ने गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर-42 चंडीगढ़ को 4-1, गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने श्री गुरु राम दास स्कूल अमृतसर को 5-1 और आरजेड स्कूल सोनीपत ने इंद्रा प्रियदर्शनी स्कूल भोपाल को 4-1 से हराया। जरखड़ की तरफ से नवजीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने दो-दो, जोगिंद्र सिंह ने एक गोल किया। चंडीगढ़ की तरफ से एकमात्र गोल रोहित ने किया।
दूसरे मैच में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने श्री गुरु रामदास खालसा स्कूल अमृतसर को 5-1 से हरा लीग दौर में पहली जीत दर्ज की। लखनऊ की तरफ से राजीव रंजन ने दो, ओम प्रकाश पाल, आदित्य यादव और ईपू अली एक-एक गोल किया। अमृतसर की तरफ से एक मात्र गोल हर सुखप्रीत सिंह ने किया। तीसरे मैच में आरजेड स्कूल सोनीपत ने इंद्रा प्रियदर्शनी स्कूल भोपाल को 4-1 से हराया। अभिषेक ने दो, अमित और मोहित ने सोनीपत के लिए एक-एक गोल किया। भोपाल की तरफ से एक मात्र गोल रवि पक्षी ने किया।