पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएनपीएस स्कूल की टीम फाइनल में

जीएनपीएस स्कूल की टीम फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। अंडर-19इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर कॉपर कप में गुरु नानक क्रिकेट एकेडमी फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में उन्होंने इंडस वैली एकेडमी को 182 रन से हराया। मैच में गुरु नानक एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 3 विकेट पर 323 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। विनीत ढाका ने 131 रन की नाबाद पारी खेली जबकि भागमिंदर ने 103 रन बनाए। इंडस वैली एकेडमी के लिए विजय ने एक विकट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंडस वैली एकेडमी की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 33 ओवरों में 141 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए सुखचैन ने 40 रन का योगदान दिया जबकि लवलेश ने 29 रन बनाए। पंडित ने चार बल्लेबाजों को चलता किया जबकि हेमंग ने तीन विकेट लिए।