पंजाब यूनिवर्सिटी बनी फुटबॉल चैंपियन
पंजाब यूनिवर्सिटी बनी फुटबॉल चैंपियन
चंडीगढ़. नॉर्थजोन इंटर यूनिवर्सिटी मेंस फुटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया है। टीम चैंपियनशिप में पीयू टीम पहले स्थान पर रही। वहीं, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी दूसरे, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला तीसरे और दिल्ली यूनिवर्सिटी चौथे स्थान पर रही। बुधवार को खेले गए अंतिम लीग मैच में पीयू ने गोलरहित ड्रॉ खेला। मेजबान पीयू टीम ने पूरी चैंपियनशिप के दौरान एक भी मैच नहीं गंवाया। वीरवार को खेले गए एक अन्य मैच में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को 1-0 से हरा दिया। दोनों के बीच खेले गए मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा लेकिन दूसरे हाफ के 54वें मिनट में मनप्रीत ने गोल करके टीम को जीत दिला दी।