पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं के लिए स्कूटी जेस्ट 110 लॉन्च

महिलाओं के लिए स्कूटी जेस्ट-110 लॉन्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़|ऑटोमेटिक स्कूटरका सैग्मेंट का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इस बढ़ते सेग्मेंट में टीवीएस मोटर कंपनी स्कूटी जेस्ट-110 को लाॅन्च की है। टीवीएस स्कूटी जेस्ट-110 को महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जाहिर है कि इसीलिए इसके डिजाइन में प्रमुखता दी गई है लेकिन इसके लिए कंपनी ने स्पोर्टीनैस से कोई समझौता नहीं किया। लेडीज के लिए डिजाइन इस स्कूटी का थाईलैंड, मलेशिया जैसे देशों में ज्यादा चलन है। इसका लुक लेडीज को खूब लुभाता है। सीट की ऊंचाई कम रखी गई है और वज़न सिर्फ 97 किलोग्राम है यानी लड़कियों के लिए इसे हैंडल करना बेहद सुविधाजनक है। स्कूटर को मेन स्टैंड पर लगाना हो तो कोई दिक्कत नहीं, यह आसान है और अगर साइड स्टैंड खुला रह जाए तो अलार्म बजेगा।