पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिजिटलाइजेशन आधार कार्ड प्रोसेस को किया गया रिव्यू

डिजिटलाइजेशन आधार कार्ड प्रोसेस को किया गया रिव्यू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिनिस्टरीऑफरूरल डेवलपमेंट की तरफ से डिजिटलाइजेशन और आधार कार्ड प्रोग्राम को लेकर रिव्यू मीटिंग शुक्रवार को चंडीगढ़ में की गई। इसमें नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम (एनएसएपी) के तहत डिजिटलाइजेशन और आधार कार्ड की प्रोग्रेस को रिव्यू किया गया। इनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ को शामिल किया गया था। मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलपमेंट की ज्वाइंट सेक्रेटरी विजया श्रीवास्तव ने प्रशासन द्वारा महिला लाभार्थियों के मामले में की सफलता पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एनएसएपी के आधार से लिंक होने के बाद सभी लाभार्थियों को फायदा मिलेगा। यूआईडीएआई की डिप्टी डायरेक्टर जनरल केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि जिनको आधार लेटर नहीं मिला है वे चंडीगढ़ में ई-संपर्क सेंटर, पंजाब में सुविधा सेंटर, हिमाचल में लोक मित्र केंद्र से ई-आधार की कॉपी ले सकते हैं।