पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसडब्ल्यू और पुटा प्रेसिडेंट को सीनेट में गैलरी में बैठाएं

डीएसडब्ल्यू और पुटा प्रेसिडेंट को सीनेट में गैलरी में बैठाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीयूकेरजिस्ट्रार ने शुक्रवार को पूरी यूनिवर्सिटी में चर्चा का माहौल रहा। रजिस्ट्रार कर्नल गुलजीत सिंह चड्‌ढा ने डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू), डीएसडब्ल्यू वुमन, पीयू टीचर्स एसोसिएशन(पुटा) और पीयू स्टाफ एसोसिएशन (पुसा) के मेंबर्स काे सीनेट मीटिंग के दौरान गैलरी में बैठने को कहा।

उपराष्ट्रपतिनॉमिनेट करते हैं प्रेसिडेंट: पुटाऔर पुसा के प्रेसिडेंट को कई साल से उपराष्ट्रपति सीनेट में नॉमिनेट करते रहे हैं। ऐसे में सिंडीकेट को उनके बारे में डिसीजन ही जरूरत ही नहीं थी। इस बार से डीएसडब्ल्यू और डीयूआई को भी नॉमिनेट किया गया है। रजिस्ट्रार से इस बारे में जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल तक डीएसडब्ल्यू, पुटा और पुसा प्रेसिडेंट मेंबर्स हैं। यदि आगे उनका नामांकन नहीं भी होता तो उन्हें गैलरी में बैठने का अधिकार होगा। इसलिए सिंडीकेट ने ये डिसीजन किया है। डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल, डीएसडब्ल्यू नंदिता सिंह, पुटा प्रेसिडेंट रजत संधीर, पुसा प्रेसिडेंट दीपक कौशिक पहले से ही सीनेट के मेंबर्स हैं। ऐसे में उन्हें गैलरी में बिठाने की कोई तुक नहीं है। ये डिसीजन पीयूसीएससी प्रेसिडेंट दिव्यांशु बुद्धिराजा को लेकर करना था।

ऐसे हुई गलती

14दिसंबर को होने वाली सीनेट में ये आदेश पीयूसीएससी, गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (जीसीटीए) और पंजाब एंड चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (पीसीसीटीए) के प्रेसिडेंट के लिए थे, लेकिन इसमें सभी का नाम जोड़ दिया गया। मामला चर्चा में आने के बाद शाम को रजिस्ट्रार ने इस आदेश के लिए करेक्शन भी जारी कर दिया।