- Hindi News
- भाजपा चंडीगढ़ प्रभारी आरती मेहरा 18 को मेयर कैंडीडेट पर लेंगी राय
भाजपा चंडीगढ़ प्रभारी आरती मेहरा 18 को मेयर कैंडीडेट पर लेंगी राय
नॉमिनेटेड के सुर बदले
भाजपाचंडीगढ़ प्रभारी आरती मेहरा 18 दिसंबर को शहर पहुंच रही हैं। उसी दिन भाजपा से मेयर कैंडीडेटस् को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और भाजपा काउंसलर की राय जानेंगी। इसके अलावा नॉमिनेटेड काउंसलर के साथ भी मीटिंग करके मेयर कैंडीडेट पर राय मांगेगी। अभी तक यह काम कांग्रेस पार्टी करती रही है। इसके बाद चंडीगढ़ प्रभारी नौ सदस्यीय कौर कमेटी की मीटिंग करेंगी। भाजपा इस बार नगर निगम में मेयर की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए कैंडीडेट को सलाह मशविरा करके उतारेगी। हालांकि अभी तक भाजपा से मेयर पद के लिए आशा जसवाल और हीरा नेगी के नाम चल रहे हैं। इनमें से भाजपा के पार्षद , पदाधिकारी और नॉमिनेटेड काउंसलर किस ज्यादा महत्व देते हैं। यह 18 दिसंबर को होने वाली आरती मेहरा के साथ मीटिंग में सामने सकता है। बावजूद इसके भाजपा मेयर केंडीडेट की घोषणा नहीं करेगी। इसकी वजह है कि भाजपा में मेयर केंडीडेट की दौड़ में दूसरे नंबर पर रहने वाले को विरोधी पार्टी कांग्रेस को अपनी ओर करने का मौका नहीं मिल पाए।
केंद्र में सत्ता परिवर्तन के बाद नॉमिनेटेड काउंसलर के सुर बदलते दिख रहे हैं। कारण लोक सभा सांसद भाजपा का होने से भी नॉमिनेटेड काउंसलर का रुझान कांग्रेस पार्टी से कम होने लगा है। इसकी वजह बिजनेस हो सकता है या फिर परिवार के सदस्यों या रिश्तेदारों का हरियाणा/ पंजाब भाजपा में पदाधिकारी होना रहा है।
भाजपा चंडीगढ़ इकाई अध्यक्ष संजय टंडन और महासचिव एवं काउंसलर अरुण सूद इस सप्ताह में चार-पांच नॉमिनेटेड काउंसलर के साथ मीटिंग कर चुके हैं। उन्हें भरोसा दे रहे हैं कि पार्टी उनके निगम में वोट की खिलाफ आवाज नहीं उठाएगी। निगम हाउस में नॉमिनेटेड को सम्मान देगी। उनकी सलाह मशविरा लेती रहेगी। वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता नॉमिनेटेड काउंसलर से मीटिंग कर चुके हैं। उन्हें एक बार फिर से मेयर चुनाव में वोट देने के लिए कह चुके हैं।
नॉमिनेट काउंसलर्स को मीटिंग करके लुभा रहे
नतीजा 23दिनबाद