- Hindi News
- जिस दोस्त की जान बचाने के लिए ब्लड दिया, उसी के रिश्तेदार की शादी में मौत
जिस दोस्त की जान बचाने के लिए ब्लड दिया, उसी के रिश्तेदार की शादी में मौत
दोदोस्तआईटीआई करते हुए इतने अच्छे दोस्त नहीं बने जितना एक ने दूसरे के बुरे समय में साथ देकर रिश्ता कायम किया। सेक्टर-44 के गुलशन ने अपने एक दोस्त की जान बचाने के लिए सिर्फ अपना ब्लड दिया, बल्कि रुपए खर्च कर उसे नया जीवन दिया और चलने के लायक बनाया और इसी रिश्ते के चलते उसे उसके दोस्त ने शादी में बुलाया था। जहां पर गोली लगने से उसकी मौत हो गई। मामले में संबंधित थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि गुलशन के शव को पोस्टमाॅर्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया गया है। जिसे जीएमएसएच 16 की मॉर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को गुलशन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुलशन सेक्टर-44 में अपने परिवार के साथ रहता था। घर में माता पिता के अलावा बड़ा भाई है। गुलशन की इंडस्ट्रियल एरिया में ऑटो मोबाइल की शॉप है। गुलशन ने फिरोजपुर से आईटीआई की थी। जहां पर उसका एक दोस्त बना था रविंद्र। दोनों की आईटीआई में सिर्फ जान पहचान थी। आईटीआई पूरी करने के बाद दोनों अपने अपने घर चले गए। इसी बीच रविंद्र सिढ़ियों से नीचे गिर गया। उसकी रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट पहुंची। उसकी जान तक बन पाई। गांव लहरा बेट में एक शादी समारोह की खुशियां उस समय गम में बदल गई, जब अचानक गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई।
मृतक चंडीगढ़ का रहने वाला था। वीरवार की रात गांव निवासी नछत्तर सिंह की बेटी की शादी समारोह चल रहा था। युवकों की टोलियां डीजे फ्लोर पर डांस कर रही थी। इसी दौरान शादी में शामिल एक युवक से अचानक गोली चल गई, जो फ्लोर पर ही डांस कर रहे गुलशन धीमान पुत्र जगतार सिंह निवासी सेक्टर 44-बी चंडीगढ़ के जा लगी। गंभीर घायल हालात में उसे डीएमसी लुधियाना ले जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी एचएस बोपाराय और थाना प्रभारी जगदेव सिंह वहां पहुंच गए और जांच में जुट गए। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
ऐसे हुआ हादसा
{दोस्तकेरिश्तेदार की शादी में गांव लहरा बेट गया था चंडीगढ़ का गुलशन
{शादीकेदौरान अचानक किसी ने फायरिंग की, जिसमें से एक गोली गुलशन को लगी
{बतायाजारहा है कि खुशी में फायरिंग की जा रही थी, गुलशन तब डीजे पर डांस कर रहा था
गुलशन के घरवालों के मुताबिक गोली उसके पेट में लगी। जो कि पोस्टमार्टम के स