सनातन धर्म मंदिर में ब्लड डोनेशन कैंप
सनातन धर्म मंदिर में ब्लड डोनेशन कैंप
चंडीगढ़| भारतविकास परिषद नॉर्थ-2 की तरफ से शनिवार को सेक्टर-23 के श्री सनातन धर्म मंदिर में ब्लड डोनेशन कैंप एवं शुगर टेस्ट किया जाएगा। जो सुबह 9 बजे से एक बजे तक चलेगा। भारत विकास परिषद के प्रेस सचिव अवनीश बंसल ने लोगों से अधिक से अधिक ब्लड डोनेट करने की मांग की है। उन्होंने कहा ब्लड डोनेट करने से जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।