पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांति कुंज की स्टेज पर बनेगा ओपन जिम्नेजियम

शांति कुंज की स्टेज पर बनेगा ओपन जिम्नेजियम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोजगार्डन और शांति कुंज के ट्रैक पर सुबह और शाम दौड़ने और सैर करने वालों को अब सेक्टर 16 शांति कुंत में एक्सरसाइज करने के लिए जिम भी मिल पाएगी। इसके लिए कोई पैसा भी नहीं देना होगा। नगर निगम शांतिकुंज में सालों से बने स्टेज पर ओपन एयर जिम लगवाएगा। इसका शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर वीपी सिंह ने चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद और एरिया काउंसलर प्रदीप छाबड़ा के साथ शांति कुंज का दौरा करके चयन कर दिया।निगम कमिश्नर को एरिया काउंसलर ने बताया कि शांति कुंज में स्टेज पर सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था। अब शांति कुंज में फंक्शन करने पर ही बैन लगा है इस लिए नगर निगम भी अपने तीज या अन्य त्योहार भी यहां नहीं आयोजन कर पाता है। स्टेज ओपन जिम लगाने के लिए सही जगह है।

इसके लिए एरिया काउंसलर पहले ही वार्ड डेवलपमेंट फंड से 20 लाख रुपए तक इक्यूपमेंट लगाने के लिए लेटर लिखकर दे चुके हैं। इस पर जल्द ही काम शुरू करवाया जाए। निगम कमिश्नर के साथ चीफ इंजीनियर के अलावा सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर एनपी शर्मा, एक्सईएन रोड्स इंद्रजीत गुलाटी, एक्सईएन हॉर्टिकल्चर केपी सिंह, एसडीओ रोड्स मनिन्द्र सिंह सहित अन्य अफसर भी मौजूद थे। एरिया काउंसलर प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि शहर में पहला ओपन एयर जिम शांति कुंज में होगा। वार्ड नंबर 3 के काउंसलर एवं पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने वीरवार को निगम कमिश्नर से मिलकर सेक्टर 16 शांति कुंज में दिल्ली और बंगलौर की तर्ज पर ओपन एयर जिम्नेजियम बनाने की प्रपोजल रखी थी।