पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटीयू बसों के रूट और बस नंबर रहेंगे सवारियों की जेब में

सीटीयू बसों के रूट और बस नंबर रहेंगे सवारियों की जेब में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बसों में ट्रैवल करना अब लोगों के लिए आसान हो जाएगा, क्योंकि सीटीयू की बस नंबर और रूट के बारे में भी पूरी जानकारी सीटीयू पंफलेट्स में छपवा कर इनको सवारियों तक पहुंचाएगा। इससे फायदा ये होगा कि सवारियां इस पंफलेंट को अपने पास रखकर रूट और कौन सी बस उस पर जाएगी इसकी जानकारी ले सकता है। अभी तक सीटीयू की तरफ से इस बारे में पहले एक बार कोशिश की गई थी लेकिन बार बार सीटीयू बसों के रूट चेंज होने, कंडम बसों की ऑक्शन किए जाने के चलते कई रूट खाली पड़े थे, जिसके चलते पहले छापे गए पंफलेंट उतने फायदेमंद लोगों के लिए साबित नहीं हुए थे। सीटीयू इसके लिए एक ऐसा मैप तैयार करने जा रहा है। इसके जरिये सवारियों को ट्राइसिटी के सभी रूट्स के बारे में पता चलेगा और उन पर कितने नंबर की बसें कितने कितने बजे जाती हैं इसकी भी जानकारी रहेगी।