- Hindi News
- अलग अलग जगह दो हादसों में दो घायल, केस दर्ज
अलग-अलग जगह दो हादसों में दो घायल, केस दर्ज
चंडीगढ़। शहर में अलग-अलग जगह पर हुए दो हादसों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली शिकायत में सेक्टर-20 के रहने वाले अमित कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसे सेक्टर-18/21 डिवाइडिंग रोड पर कार ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, इससे वह जख्मी हो गए। मामले में सेक्टर-19 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। दूसरी शिकायत में कजेहड़ी के रहने वाले तलजिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि कजेहड़ी के रहने वाले ऑटो ड्रइवर ने सम्पत मुनी उनके एक्टिवा को टक्कर मार दी। घटना लेबर चौक के पास की है जब वह एक्टिवा से जा रहे थे। दोनों ही मामलाें में केस दर्ज कर लिया है।