पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑर्गेनाइजर की रिपोर्ट डॉक्टर्स ने नहीं किया था ज्यादा क्लेम

ऑर्गेनाइजर की रिपोर्ट-डॉक्टर्स ने नहीं किया था ज्यादा क्लेम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधीर रोहाल. चंडीगढ़ adhir.rohal@dbcorp.in

नेपाल में हुई काॅन्फ्रेंस में शामिल पीजीआई के दो डॉक्टरों ने ज्यादा पैसा क्लेम नहीं किया था। इस काॅन्फ्रेंस की रजिस्ट्रेशन फीस ज्यादा वसूले जाने के आरोपों की जांच में सामने आया है कि इन डॉक्टर्स ने पीजीआई को दिए गए बिल सही थे। इस बारे में काॅन्फ्रेंस के आयोजकों ने पीजीआई काे भेजी जानकारी में कहा है कि रजिस्ट्रेशन फीस ज्यादा नही ली गई। जून में पोखरा में हुई इंटरनेशनल एपिडेमोलॉजिस्ट एसोसिएशन की काॅन्फ्रेंस में पीजीआई के दो डॉक्टर शामिल हुए थे। स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सोनू गाेयल और बायोस्टेटेस्टिक्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद गुप्ता पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने काॅन्फ्रेंस की रजिस्ट्रेशन फीस ज्यादा क्लेम की। रजिस्ट्रेशन फीस क्लेम करने के बाद अकाउंट्स ऑफिसर पंकज तलवार ने पीजीआई प्रशासन को बताया कि दोनों डॉक्टर रजिस्ट्रेशन फीस ज्यादा क्लेम कर रहे हैं।

इस बारे में वह पीजीआई प्रशासन के सामने अपना पक्ष रख चुके हैं। इससे ज्यादा मीडिया से कोई बात नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि इस बारे में पीजीआई प्रशासन ही सब कुछ जानता है। डॉ.सोनू गाेयल, स्कूलऑफ पब्लिक हेल्थ

जांच कमेटी में कम्पलेनेंट को भी शामिल किया

जांचके लिए बनी चार सदस्यीय कमेटी में अकाउंट आॅफिसर पंकज तलवार को भी शामिल किया गया। इस केस में कम्पलेनेंट भी पंकज तलवार ही हैं और उन्हें जांच कमेटी में भी शामिल किया गया। उनके शामिल होने पर सवाल यह उठ रहा है कि दोनों डॉक्टर पंकज तलवार से बड़े ग्रेड के थे। ऐसे में इन दोनों डॉक्टरों से कम ग्रेड के अफसरों को जांच कमेटी में शामिल नही किया जा सकता।

गाइडलाइंस में साफ- नहीं रोक सकते थे प्रोमोशन

सेंट्रलविजिलेंस कमीशन सीवीसी और गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस में साफ है कि क्रिमिनल केस दर्ज होने, सस्पेंड होने या फिर चार्जशीट इश्यू होने के बाद ही किसी भी सरकारी कर्मचारी की प्रोमोशन से जुड़ी प्रोसेस को नहीं रोका जा सकता है, लेकिन जनरल बॉडी की 15 अक्टूबर को हुई मीटिंग के समय इन दोनों डॉक्टरों पर ऐसा कोई चार्ज नही था। इनकी प्रमोशन प्रोसेस नहीं रुकनी चाहिए थी।

केस जून का है। इस साल 15 अक्टूबर को पीजीआई गवर्निंग बॉडी की मीटिंग में पीजीआई के डॉक्टरों की प्रमोशन को भी मंजूरी मिलनी थी। नाम भी प्रोमोशन की लिस्