- Hindi News
- 1.23 करोड़ रुपए से लगेंगी पार्कों, ओपन स्पेस में लाइट
1.23 करोड़ रुपए से लगेंगी पार्कों, ओपन स्पेस में लाइट
नगरनिगम की इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की मीटिंग में शहर की स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर और मैटीरियल की व्यवस्था करने का फैसला लिया गया। मीटिंग में शहर के विभिन्न सेक्टरों के पार्कों, मार्केट और ओपन स्पेस में लाइट लगाने के 1 करोड़ 23 लाख 50 हजार के एजेंडा पास किए गए। मीटिंग इलेक्ट्रिसिटी कमेटी के चेयरमैन सतिंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें हीरा नेगी, प्रदीप छाबड़ा, सतीश कैंथ, देस राज गुप्ता और अफसर मौजूद थे।
{एमसी ऑफिस के आगे 10.90 लाख से सेक्टर-17 शिवालिक व्यू से ताज होटल तक स्ट्रीट लाइट्स रिपेयर
{डड्डूमाजरा गांव के स्पोटर्स स्टेडियम में 4.31 लाख से 16 मीटर हाई मास्ट
{मौलीजागरां -मनीमाजरा राउंड अबाउट पर 3.51 लाख से 16 मीटर की हाईमास्ट
{सेक्टर-21 सी की मार्केट में 10.37 लाख से लाइट लगेंगी
सेक्टर 34 डी के पार्क में {2.03 लाख से ग्लोब लाइट लगेंगी
सेक्टर 38 वेस्ट की मिनी मार्केट के बैक साइड और पार्क में 5.58 लाख से लाइट
{सेक्टर-40 की आंगनवाड़ी के आगे 68 हजार से चार लाइट
{सेक्टर-39 सी, डी और 40 सी एंड डी में फॉरेस्ट एरिया के पास 2.90 लाख से नई लाइट
{सेक्टर-50 में वी फोर रोड पर 2.86 लाख से अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट
सेक्टर 8 सी में डीएवी स्कूल के पास ग्रीन बेल्ट में {6.24 लाख से बोलार्ड लाइट
{सेक्टर-15 ए,बी, सी,डी के नेबरहुड पार्को में 8.31 लाख से लाइट
{सेक्टर 26 बी वी थ्री रोड की स्ट्रीट लाइट की 13.92 लाख से स्पेशल रिपेयर
{सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट एरिया में 10.26 लाख से 20 मीटर की दो हाईमास्ट लाइट
{सेक्टर 45 में हाउस नंबर 356 के आगे 1.05 लाख से लाइट
{सेक्टर-35 के हाउस नंबर 415 के सामने पार्क में 2.84 लाख से ग्लोब लाइट {सेक्टर 38 -38 वेस्ट की वी थ्री रोड पर 10.96 लाख से स्ट्रीट लाइट।