लाइसेंस- आरसी बनाने का प्रोसेस होगा आसान
लाइसेंस- आरसी बनाने का प्रोसेस होगा आसान
चंडीगढ़| चंडीगढ़में गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस बनाने का प्रोसेस और आसान किया जाएगा। वेबसाइट के जरिये ज्यादा से ज्यादा जानकारी लोगों को इस प्रोसेस के बारे में दी जाएगी ताकि लोगों को रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी के ऑफिस में ज्यादा इंतजार करना पड़ा। इसके लिए जल्द ही आरएलए की नई वेबसाइट को लाॅन्च किया जाएगा, इसमें आरसी से लेकर लाइसेंस बनाने तक के प्रोसेस बारे मंे जानकारी मिलेगी।