पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय नाटय उत्सव 17 से 22 दिसंबर तक

राष्ट्रीय नाटय उत्सव 17 से 22 दिसंबर तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलग-अलग जगह कार की टक्कर में दो लोगों की मौत

शनिवार रातअलग-अलग जगह पैदल जा रहे दो लोगों को कार ने टक्कर मार दी। दोनों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। दोनों ही मामलों में कार चालक टक्कर मारते ही मौके से फरार हो गए।

पहली घटना सेक्टर-45/46 डिवाइडिंग रोड की है, जहां पर एक कार चालक ने पैदल जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए जीएमसीएच-32 लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विकास सैणी आनंदपुर साहिब का रहने वाला है। वह यहां पर सेक्टर-61 मोहाली में अपनी बुआ के घर रहता था। वह नौकरी की तलाश कर रहा था और घटना के समय पैदल अपने घर जा रहा था। जब वह सेक्टर-4546 डिवाइडिंग रोड के पास पहुंचा तो वहां पीछे से रही एक कार ने टक्कर मार दी।

दूसराहादसा पीजीआईगेट के पास हुआ, यहां पर ढाबे पर काम खत्म कर पैदल घर जा रहे एक युवक को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। वारदात के बाद घायल को इलाज के लिए पीजीआई लेकर जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे ब्रॉट डैड घोषित कर दिया। वहीं, मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नयागांव के रहने वाले प्रवीन कुमार के रूप में हुई है।