- Hindi News
- भाजपा के एजेंडे की पाटिल ने की फजीहत, वादे भी नहीं हो सके पूरे
भाजपा के एजेंडे की पाटिल ने की फजीहत, वादे भी नहीं हो सके पूरे
अफसरों को सुननी होगी
दूर होंगी सभी दिक्कत
भाजपाकेएजेंडे की प्रशासक शिवराज पाटिल ने फजीहत कर दी है। शहर के लोगों से किया गया एक भी वादा भाजपा पूरा नहीं कर पाई है। भाजपा ने शहर के लोगों से जिन मुद्दों को सुलझाने के वादे किए थे पाटिल ने उन्हें और उलझा दिया है। चुनाव से पहले भाजपा नेता अफसरों से लेकर प्रशासक तक को बदलने के दावे कर रहे थे, लेेकिन अब लोगों के मुद्दों के लिए उन्हें अफसरों के दरवाजों पर धक्के खाने पड़ रहे है। इम्प्लाॅइज से लेकर इंडस्ट्रलिस्ट तक, ट्रेडर्स से लेकर आम आदमी तक को अपनी दिक्कतों का हल सिर्फ कोर्ट से होने की उम्मीद है।
भाजपा नेता अब शहर के लोगों को यही दिलासा दिला रहे हैं कि प्रशासक शिवराज पाटिल का कार्यकाल सिर्फ एक महीने का है। उनके जाने के बाद शहर की सभी दिक्कतों का हल हो जाएगा। हालत यह है कि फजीहत से बचने के लिए भाजपा नेता कभी होम मिनिस्ट्री में ज्वाइंट सेक्रेटरी यूटी से मिल रहे हैं तो कभी होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह और गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू के सामने अपना दुखड़ा रोया जा रहा है।
लोग बोले- प्रशासक ने उन्हें भी खारिज कर दिया, जिनकी उम्मीद थी
इम्प्लाॅइज हाउसिंग से इनकार
भाजपाने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद प्रशासन के इम्प्लाॅइज को फ्लैट दिलवाए जाएंगे। यही नहीं एमपी किरण खेर ने इसके लिए होम मिनिस्टर तक से बात करने को कहा था। छह माह बीत जाने के बाद भी प्रशासन के अफसरों ने अपनी जिद नहीं छोड़ी। यहां तक की प्रशासक शिवराज पाटिल इम्प्लाॅइज को हाउसिंग स्कीम के ड्रा के बाद भी जमीन देने से इनकार कर रहे हैं। हाईकोर्ट में इस मामले में अब 9 फरवरी को सुनवाई है। इम्प्लाॅइज को उम्मीद है कि तब तक एडवाइजर भी बदल जाएंगे और प्रशासक पाटिल भी।
लीजहोल्ड से फ्री होल्ड नहीं
देशभर में प्राॅपर्टी लीज होल्ड से फ्री होल्ड हो गई है। इंडस्ट्रलिस्ट से लेकर ट्रेडर्स और आम लोग तक कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्राॅपर्टी को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासक शिवराज पाटिल ने इससे साफ इनकार कर दिया है। एमपी किरण खेर और भाजपा नेताओं ने ट्रेडर्स और इंडस्ट्रलिस्टों से वादा किया था
रेगुलरकरने की बजाय कैंसिलेशन के नोटिस
हाउसिंगबोर्ड के 50 हजार फ्लैट्स में रहने वाले प्रशासन से नीड बेस्ड चेंज को रेगुलराइज करने की मांग कर रहे हैं। भा