पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में एक सिग्नल के बाद हर प्वाइंट पर आपको मिलेगी ग्रीन लाइट

शहर में एक सिग्नल के बाद हर प्वाइंट पर आपको मिलेगी ग्रीन लाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉमन सर्वर रूम से मॉनीटरिंग

योगराज शर्मा, चंडीगढ़ yograj.s@dbcorp.in

जल्द ही चंडीगढ़ में आपको ट्रैफिक लाइट्स का ऐसा सिस्टम मिलेगा, िजसमें आपकोથથથથથથથતતતતતતથથથથથથમ बार-बार ट्रैफिक लाइट्स पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। इस सिस्टम में एक बार ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद आपको आगे के सभी सिग्नल्स ग्रीन मिलेंगे। शर्त ये है कि आपको एक तय स्पीड पर गाड़ी चलानी पड़ेगी। इससे ट्रैफिक की प्रॉब्लम दूर होगी, वहीं लोगों का टाइम और फ्यूल भी सेव होगा। प्रशासन शहर की ट्रैफिक लाइट्स के सिस्टम को ऑप्टीमाइज करने की प्लानिंग कर रहा है। अंडर पास बनने के बाद इस सिस्टम को और इंप्रूव किया जा सकेगा।

स्टडीऔर कैसे करना है इसका प्रपोजल देगी एजेंसी: ट्रैफिकलाइट्स के लिए ऑप्टीमाइज सिस्टम शुरू करने के लिए फाइनेंस सेक्रेटरी ने तीन कंसल्टेंट एजेंसियों को शॉर्ट लिस्ट किया है, जिनसे रिक्वेस्ट डॉक्यूमेंट्स मांगे गए हैं। इनमें से एक कंपनी को अगले दो महीने में काम सौंपा जाएगा जो ट्रैफिक लाइट्स की डिटेल स्टडी तैयार करेगी। एजेंसी डिटेल प्रपोजल भी तैयार करेगी, जिसमें ट्रैफिक लाइट्स की ऑप्टीमाइजेशन की प्लानिंग की बताई जाएगी। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट इस प्रोजेक्ट को देखेगा। स्टडी के दौरान सभी लाइट्स पर कैमरे लगाए जाएंगे, जिनसे ट्रैफिक को समझा जाएगा। स्टडी के बाद भी ये कैमरे लाइट प्वाइंट पर रहेंगे, जिनके जरिए ही स्मूथ ट्रैफिक का मैनेजमेंट हो सकेगा।

होगा ऑप्टीमाइजेशन

दक्षिणमार्ग: इसरोड में धनास के पास वाले ब्रिज के पास से एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक 8 ट्रैफिक लाइट्स का ऑप्टीमाइजेशन किया जाएगा।

मध्यमार्ग: पीजीआईसे लेकर हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट तक की ट्रैफिक लाइट्स की स्टडी होगी। इस रोड पर 7 ट्रैफिक लाइट्स पड़ती हैं।

हाईकोर्टसे मोहाली: हाईकोर्टसे मोहाली की तरफ जा रही सड़क में 7 ट्रैफिक लाइट्स पड़ती हैं।

ऐसे पॉसिबल होगा

ट्रैफिकलाइट्स की ऑप्टीमाइजेशन फेस वाइज होगी। लाइट्स की टाइमिंग क्रॉसिंग के जरिए चेक होगी, यानि चारों तरफ से रहे ट्रैफिक के टाइम को सेट किया जाएगा। लेकिन व्हीकल को तय स्पीड लिमिट से ही तय होगा। ऑप्टीमाइजेशन के लिए कुछ सॉफ्टवेयर भी तैयार किए जा चुके हैं। इनके जरिए ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग को मॉनीटर किया जाता है। रोड साइड में सेंसर लगाकर, आती जाती गाड़ियों को ब्लूटूथ या वाई फाई से ट्रैक क