पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेपुटेशन का टाइम पूरा तो वापस भेजो: यूनियन

डेपुटेशन का टाइम पूरा तो वापस भेजो: यूनियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{होम मिनिस्ट्री और पीएमओ को प्रशासन की भेजी शिकायत

भास्करन्यूज| चंडीगढ़

डेपुटेशनपर सालों से चंडीगढ़ में जमे अफसरों और इम्प्लॉइज को वापस भेजने की मांग पीएमओ और होम मिनिस्ट्री से की गई है। यूटी कैडर एजुकेशनल इम्प्लाॅइज यूनियन ने कहा है कि यदि प्रशासन में लंबे समय से डेपुटेशन पर जमे इम्प्लाॅइज तथा अफसरों को वापस भेजा गया तो वह आंदोलन करेंगे। और साथ ही कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे। यूनियन ने प्रशासन में लंबे समय से डेपुटेशन पर जमे इम्प्लाॅइज की लिस्ट भी होम मिनिस्ट्री को भेजी है। यूनियन ने ऐसे इम्प्लाॅइज को उनके मूल राज्य भेजने को कहा गया है। चंडीगढ़ में सैकड़ों इम्प्लाॅइज ऐसे हंै, जो पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर हैं। नियमों के अनुसार डेपुटेशन का कार्यकाल 3 साल का है तथा इसे अधिकतम 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। प्रशासन में 200 से अधिक ऐसे एम्लॉइज और अफसर ऐसे हंै, जो प्रशासन में 15 से 20 सालों से डेपुटेशन पर हैं। अकेले शिक्षा विभाग में ही ऐसे कर्मचारियों की संख्या दर्जनों में है। एजुकेशन डिपार्टमेंट में कई इम्प्लॉइज को उनको हक नहीं मिल रहा है। प्रशासन को हक देना चािहए।

डेपुटेशन पाॅलिसी के अनुसार एक बार डेपुटेशन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इम्प्लॉइज का अपने मूल राज्य में जाकर ज्वाइन करना जरूरी है। उसके बाद फिर से उसे चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर आने के लिए आवेदन करना होगा। यूनियन के प्रेसिडेंट स्वर्ण सिंह कंबोज ने ये कहा।