पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में आज से 11 जगहों पर टेंपरेरी नाइट शैल्टर लगेंगे

शहर में आज से 11 जगहों पर टेंपरेरी नाइट शैल्टर लगेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्दीबढ़ने के साथ ही अब प्रशासन सोमवार रात से ही टेंपरेरी नाइट शैल्टर शहर के अलग अलग जगहों में लगाने जा रहा है। ये शैल्टर 28 फरवरी 2015 तक सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की तरफ से लगाए जाएंगे। शैल्टर में लोगों को गर्म बिस्तर मुहैया करवाए जाएंगे साथ ही सुबह नाश्ता दिए जाने की भी तैयारी की गई है। सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की तरफ से कहा गया है कि रात को पैक्ड डिनर दिए जाने को लेकर प्लानिंग की गई है लेकिन फिलहाल इस बारें में फाइनल फैसला नहीं हुआ है। हर शैल्टर के बाहर सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किया जाएगा ताकि शैल्टर में लोग आराम से रह सके। सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की तरफ से ये शैल्टर सोमवार रात से सेक्टर-22 की मार्केट(दक्षिण मार्ग की तरफ), सेक्टर-22 में अरोमा होटल के सामने की तरफ, सेक्टर-19 की मार्केट में , सेक्टर-19 में शनिदेव मंदिर के पास, सेक्टर-27-28 के लाईट प्वाइंट के पास, पीजीआई के सामने शैल्टर, सेक्टर-16 में और सेक्टर-17 में लगाए जा रहे हैं।