पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैनल डिस्कशन: कम्युनिकेशन नेटवर्क स्ट्राॅन्ग होने से ही चंडीगढ़ बनेगा स्मार्ट सिटी

पैनल डिस्कशन: कम्युनिकेशन नेटवर्क स्ट्राॅन्ग होने से ही चंडीगढ़ बनेगा स्मार्ट सिटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें कम्युनिकेशन सिस्टम को स्ट्राॅन्ग बनाने से ही चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाया जा सकता है। यह नेटवर्क ह्यूमन टु ह्यूमन, हयूमन टु मशीन और मशीन टु मशीन के लिए होना चाहिए। यह विचार पीएचडी चैंबर आॅफ काॅमर्स सेक्टर-31 में चंडीगढ़ मैनेजमेंट एसोसिएशन की अोर से मेकिंग चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी विषय पर पैनल डिस्कशन में अधिकतर वक्ताओं ने बोली। पैनल डिस्कशन में प्रोफेसर डॉ टंकेश्वर कुमार पूर्व नॉमिनेटिड काउंसलर पल्लब मुखर्जी, आर्किटेक्ट अतुल ग्रोवर, रिटायर्ड एसई एम एल गर्ग प्रमुख थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्यंस ग्रुप आॅफ कालेजेस और सीएमए के चेयरमैन डॉ अंशु कटारिया ने की

पैनल डिस्कशन में सीएमए चेयरमैन डॉ अंशु कटारिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में 100 स्मार्ट शहर स्थापित करने के लिए एक खाका तैयार किया गया है। सरकार ने हर शहर के लिए 1000 करोड रुपए की राशि दी है। जिसका चुनाव उनकी जनसंख्या के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए स्मार्ट नेटवर्क होना चाहिए।

आर्किटक्ट अतुल ग्रोवर ने कहा कि शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी के लिए पहचाने गए तत्वों में पानी और बिजली, मजबूत ट्रांसपोर्ट सिस्टम, लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए बुनियादी ढांचा, चिकित्सा के लिए उच्च गुणवत्ता सुविधाएं, लोगों की शिक्षा, सुरक्षा और मनोरंजन के साधन, वेस्ट को कम करने के तरीके शामिल हंै।