पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मल्टी पार्किंग: टॉप फ्लाेर पर 50% छत डाली

मल्टी पार्किंग: टॉप फ्लाेर पर 50% छत डाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-17गुरदेव स्टूडियो के सामने बन रही मल्टी स्टोरी पार्किंग का पंजाब के गवर्नर एवं नगर प्रशासक शिवराज पाटिल की ओर से 15 अक्टूबर 2013 को शिलान्यास रखा गया था। उस समय इस प्रोजेक्ट को 24 महीने में बनाए जाने की घोषणा की थी। इसी बीच तब के चीफ इंजीनियर एसएस बिड्डा ने कह दिया था कि प्रोजेक्ट को 18 महीने में ही कंप्लीट कर देंगे। इसपर गवर्नर ने निगम के इंजीनियर्स की काफी सराहना की थी। हालांकि मल्टी पार्किंग के एक लाख वर्ग फुट एरिया की खुदाई का काम तीन दिन बाद शुरू हुआ। लेकिन इसे बनाने वाले कॉन्ट्रेक्टर गौतम बिल्डर्स ने रात के समय साढ़े तीन महीने तक 80 फीसदी एरिया को 40 फुट गहरा खुदवा दिया। इसके बाद सबसे नीचे यानी माइनस तीन की बेसमेंट में गटका डलवा कर सरिया डाला गया। उसके बाद 105 पिलर बनाने शुरू किए। इन्हें दूसरी मंजिल तक पहुंचाने के बाद बाकी बचे 20 फीसदी एरिया की भी खुदाई करवाई गई। इसी में एक साइड रैंप बनाया गया जबकि दूसरी साइड का रैंप टॉप तक पहुंच गया है।

अब टॉप की फ्लोर के आधे हिस्से पर छत डाली जा चुकी है। इसकी गुरदेव स्टूडियो वाली साइड की दीवार भी कंप्लीट हो चुकी है। अगर काम एसे ही चलता रहा तो शहर के लोग 2015 के अंत मे अपनी गाड़ियां पार्क कर सकते हैं।

{दो दिन लगातार बारिश रहने से सेक्टर-17 मल्टी लेवल पार्किंग का काम रुका रहा।

{अब तक टॉप फ्लोर के 50 फीसदी हिस्से पर छत डाली जा चुकी है।

{इस फ्लोर के 50 हजार वर्ग फुट एरिया पर छत डलना बाकी हैै

{31 जनवरी 2015 तक टॉप फ्लोर की छत पर गाड़ियां पार्क होने लगेंगी

{नीचे की दो फ्लोर का स्ट्रक्चर कंप्लीट है। एक फ्लोर काम शुरू हो चुका है।