पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज हवा और बारिश के बाद सड़काें पर आई मुसीबत

तेज हवा और बारिश के बाद सड़काें पर आई मुसीबत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक्सीडेंट-1

सनातम धर्म मंदिर सेक्टर-23 के सामने एक बाइक को बचाने में चार गाड़ियां भिड़ गई। हादसे से पहले ऑल्टो कार के सामने बाइक गई जिसे बचाने की कोशिश में ऑल्टो एसेंट कार से टकरा गई। एसेंट कार आगे चल रही स्विफ्ट कार से टकराई और स्विफ्ट कार इंडिका कार से। एक्सीडेंट में सभी कारों का काफी नुकसान हुआ, हालांकि किसी चोट नहीं आई।

चंडीगढ़ के सेक्टर 26-27 के चौक पर हिमाचल नंबर की एक सफारी चढ़ गई। कार में चार लड़के थे। कार के चौक पर चढ़ने के बाद चारो निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन निकल नहीं पाए। बाद में पुलिस ने क्रेन से कार को चौक से उतारी। वहीं सेक्टर 18-19-20-21 के चौक पर एक कार चढ़ गई।

सेक्टर-38 में रविवार सुबह बािरश के दौरान तेज हवा चलने से एक आई-20 कार पर पेड़ गिर गया। इससे कार काफी डैमेज हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।