- Hindi News
- अवैध शराब बेच रहे बीजेपी नेता पर केस, भाई गिरफ्तार
अवैध शराब बेच रहे बीजेपी नेता पर केस, भाई गिरफ्तार
शराबतस्करीके आरोप में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष मुकेश राय को कुरुक्षेत्र की सीआईए ने नामजद किया है, जबकि उसके भाई पुलिस चंदन राय और ड्राइवर सोनू को गिरफ्तार किया है। कुरुक्षेत्र सीआईए के सब-इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि जीटी रोड पर नाके लगाया था, इस दौरान एक कैंटर दौरान 300 पेटी शराब जब्त की। वहीं मुकेश राय का कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उसका भाई ट्रक में बैठकर जा रहा था।
मौके से फरार हुआ मंडल अध्यक्ष|पुलिस काकहना है कि कैंटर में चंडीगढ़ बीजेपी मंडल अध्यक्ष मुकेश राय भी था, जो फरार हो गया। ये लोग पहले भी कई बार शराब तस्करी कर चुके हैं। इस बार भी सूचना पर नाका लगाकर काबू किया गया।
बीजेपी नेता और उसके भाई आलू की 40 बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी। इस तरह पेटियां छिपाई गई थी ताकि किसी को शक हो। इस मामले में चंडीगढ़ के एक ठेकेदार की भी तलाश है। आरोपी उस ठेकेदार नरेंद्र सिंगला की शराब की तस्करी करते हैं। पुलिस ने 300 पेटियां बरामद कर ली हैं।
आलू की 40 बोरियों के नीचे छिपाई थी 300 पेटी शराब
मुकेश राय