पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएस के लिए जूनियर अफसरों का पैनल हरियाणा को करेगा कमजोर

एचएस के लिए जूनियर अफसरों का पैनल हरियाणा को करेगा कमजोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरींद्र सिंह रावत|चंडीगढ़ b.rawat@dbcorp.in

हरियाणासरकारने होम सेक्रेटरी के पैनल में जूनियर अफसरों का नाम भेजकर प्रशासन में अपनी पावर कम कर ली है। होम सेक्रेटरी के पैनल में जूनियर अफसरों का नाम आने से नया डिस्प्यूट पैदा हो गया है। होम मिनिस्ट्री यदि इस पैनल में से किसी एक नाम को भी मंजूरी देती है तो प्रशासन में पहली बार होम सेक्रेटरी का कद फाइनेंस सेक्रेटरी से भी कम हो जाएगा। मौजूदा होम सेक्रेटरी अनिल कुमार 1988 बैच के हैं, जबकि फाइनेंस सेक्रेटरी सरबजीत सिंह 1992 बैच के हैं।

अभी प्रशासन में हरियाणा कैडर के दो ही आईएएस अफसर हैं। एक होम सेक्रेटरी और दूसरे डीसी के पद पर तैनात हैं। यदि हरियाणा के किसी जूनियर अफसर की होम सेक्रेटरी के पद पर तैनाती हो जाती है तो हरियाणा की पावर प्रशासन में कम हो जाएगी। होम सेक्रेटरी के लिए जो पैनल पहुंचा है उसमें 1994 बैच के अनुराग अग्रवाल, 1995 के राजबीर सिंह और 1998 बैच के राजीव रंजन का नाम शामिल है। पैनल में शामिल राजबीर सिंह 2016 में रिटायर हो रहे हंै।

यूटी कैडर का होगा दबदबा

पैनल का रिव्यू हो सकता है

अनुराग अग्रवाल के होम सेक्रेटरी बनने पर प्रशासन में यूटी कैडर का दबदबा हो जाएगा। प्रशासन में सबसे सीनियर मोस्ट एडवाइजर की पोस्ट यूटी कैडर के पास है। एडवाइजर के बाद प्रशासन में सबसे सीनियर मोस्ट अफसर हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन बी एस भल्ला हैं। भल्ला 1990 बैच के आईएएस अफसर हंै।

होम सेक्रेटरी के पैनल में जूनियर अफसरों के पैनल का रिव्यू किया जा सकता है। हरियाणा सरकार भी इस पर विचार कर रही है। केंद्र यदि होम सेक्रेटरी के पैनल में से किसी भी एक नाम को मंजूरी दे देता है तो प्रशासन के सामने भी एक नया संकट खड़ा हो जाएगा। अभी तक अनुराग अग्रवाल के नाम पर होम सेक्रेटरी के लिए विचार किया जा रहा है।

पूर्व होम सेक्रेटरी राम निवास 1985 बैच के थे, जबकि फाइनेंस सेक्रेटरी वी के सिंह 1990 बैच के। उससे पहले होम सेक्रेटरी कृष्ण मोहन 1977 बैच के थे जबकि फाइनेंस सेक्रेटरी संजय कुमार 1988 बैच के।

हरियाणा सरकार की तरफ से होम मिनस्ट्री के लिए जो अिधकािरयों के नाम का पैनल भेजा गया है, उसमे अनुराग अग्रवाल 1994, राजबीर सिंह 1995 और 1998 बैच के राजीव रंतन का नाम शामिल है। इन नामों से कोई सरबजीत सिंह से सीिनयर नहीं है।

होम सेक्रेटरी अनिल कुमार के बाद क