शराब पीते हुए बहस, दोस्तों को चाकू मारा
शराब पीते हुए बहस, दोस्तों को चाकू मारा
चंडीगढ़| तीनदोस्तों ने एक साथ बैठकर शराब पी और किसी बात पर बहस हो गई। बात बढ़ी तो पहले मारपीट हुई फिर एक दोस्त ने दोनों दोस्त को चाकू मार दिया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-28 में निकेश की मोबाइल शॉप है। उसके साथ वाले कमरे में राजीव ठाकुर रहता है। वहीं जतिन बेदी नाम के जिस लड़के पर चाकू मारने का आरोप है, वह इंडस्ट्रियल एरिया में प्राइवेट नौकरी करता है। नशे में तीनों के बीच बहस हुई और जतिन ने निकेश और राजीव ठाकुर को चाकू मार दिया।