पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस आज से करेगी जिलों में जाकर हार के कारणों पर चर्चा

कांग्रेस आज से करेगी जिलों में जाकर हार के कारणों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| विधानसभाचुनाव परिणामों के बाद कार्यकर्ताओं और प्रदेश के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए कांग्रेस सोमवार से प्रदेशभर में जिला स्तरीय सम्मेलन शुरू करेगी। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर जींद, हिसार, करनाल और पानीपत जिलों से इन सम्मेलनों के पहले चरण की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी सहित संबंधित जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इन कार्यक्रमों में साथ रहेंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि जिला सम्मेलनों में सदस्यता अभियान की रूपरेखा, प्रदेश और केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाना और विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर भी चर्चा होगी। भाजपा सरकार की ओर से पिछली कांग्रेस सरकार के फैसलों को पलटने, जिनमें पहली नवंबर से 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन, कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर वेतनमान नहीं देने और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं को मजबूती से सत्ताधारी दल को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान एक दिन में एक ही जिले पर फोकस किया जाएगा। पहले दिन 15 दिसंबर को जींद, 16 दिसंबर को हिसार, 17 दिसंबर को करनाल और 18 दिसंबर को पानीपत जिले में ये सम्मेलन होंगे।