- Hindi News
- 60 हजार रुपए कंट्रीब्यूट कर डेवलप किया नेबरहुड पार्क
60 हजार रुपए कंट्रीब्यूट कर डेवलप किया नेबरहुड पार्क
हीरो ऑफ ग्रीनरी
65 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस ने ली शपथ-संभालेंगे नेबरहुड पार्क
संजीव कपूर
{भास्कर के मंच पर जुटीं एसोसिएशंस
{मिलकर पार्कों को सुधारने की कही बात
^अब स्वच्छता ड्राइव सेक्टर वाइज चलाई जाएगी। इसमें सेनिटेशन के अलावा, हॉर्टिकल्चर, रोड्स और इलेक्ट्रिकल और पब्लिक हेल्थ स्टाफ को शामिल किया जाएगा। रोड साइड पेड़ों की छंटाई करवाई जाएगी। टर्शरी वाटर की लाइन की रिपेयरिंग सहित सारी प्रॉब्लम सॉल्व होंगी। -पूनमशर्मा, मेयर
आरडब्ल्यूए के सेक्रेटरी संजीव कपूर और वाइस प्रेसिडेंट एके जैन ने बताया कि सेक्टर 19 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 7 फरवरी 2014 को दो नेबरहुड पार्क की मेंटेन करने का निगम के साथ एमओयू किया था। एमसी सिर्फ 10 हजार 600 रुपए देती है, लेकिन खर्च ज्यादा आता है।
पार्क 70 एसोसिएशंस के खाते में आएंगे, दो को संभालने होंगे 23-23
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस भास्कर के पैमाने पर खरी उतरती हैं
नेबरहुड पार्क बने हैं शहर में
आरडब्ल्यूए हैं चंडीगढ़ में
शहर के नेबरहुड पार्कों को संवारने के लिए चलाई जा रही दैनिक भास्कर की मुहिम बदलाव मिल जुलकर में फॉसवैक भी जुड़ गया है। रविवार को 65 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस के मेंबर्स ने पार्कों को संभालने की आेथ ली। इस दौरान पार्कों में साफ-सफाई रखने की भी बात कही गई।
{सभी डिपार्टमेंट्स के स्टाफ को साथ लेकर सेक्टर वाइज ड्राइव चलाई जानी चाहिए। {निगम नेबरहुड पार्क और ग्रीन बेल्ट को आईडेंटिफाई करे, ताकि टॉयलेट ब्लॉक बनाई जा सकें। {टॉयलेट ब्लॉक बनने से पार्कों और ग्रीन बेल्ट में गंदगी कम होगी। {पार्कों में बाहरी लोगों की एंट्री बंद हो।
4. क्षेत्रके 50% न्यूट्रल रेजिडेंट्स से साइन करा सके।
3. वोटया सर्वसम्मति से चुनी गई बाॅडी हो, डिस्प्यूट हो।
2. कमसे कम 3 साल से रजिस्टर्ड हो। क्षेत्र में एक्टिव हो।
1. सब-सेक्टरकी आरडब्ल्यूए में इलाके के 50% रेजिडेंट्स मेंबर होने चाहिए।
चंडीगढ | सेक्टर19 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन जिन पार्काें को मेंटेन कर रहा है वे नेबरहुड पार्क निगम के बड़े पार्कों से कई गुना अच्छे हैं। इनमें खिले फूल और घास से यह बात साबित होती है। एसोसिएशन ने दोनों नेबरहुड पार्कों को संवारने के लिए मेहनत तो की वहीं 60 हजार रुपए कंट्रीब्यूट किए। पार्क की हालत सुधारकर सभी के लिए मिसाल भी कायम की। इससे पार्क में से ईंट और पत्थर के अलावा मलबे के कई ट्रक निकाले गए।
नेबरहुड पार्कों की मॉनिटिरिंग वीकली होने लगी है। एसडीओ वीकली रिपोर्ट एक्सईएन को सौंप रहा है। मेंटेन करने वाली एसोसिएशन की पेमेंट जारी करने से पहले एक्सईएन नेबरहुड पार्कों की मेंटेनेंस के बारे में आस पास के लोगों से पूछ रहे हैं। सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर खुद रेंडमली लोगों की राय ले रहे हैं।