पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयू के रोज फेस्ट में अंतिम दिन 400 स्टूडेंट्स ने दी डांस की परफॉर्मेंस, सतविंदर ने गाए गाने

पीयू के रोज फेस्ट में अंतिम दिन 400 स्टूडेंट्स ने दी डांस की परफॉर्मेंस, सतविंदर ने गाए गाने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | पीयूरोज फेस्ट का रविवार को अंतिक दिन था। रविवार को कई कार्यक्रम हुए। वंदे मातरम्..., मेरे नाल तूं विसल वजा... जैसे कई गानों के साथ करीब 400 स्टूडेंट्स ने डांस की परफॉर्मेंस दी। पंजाब यूनिवर्सिटी के रोज फेस्टिवल में अंडर-16 में करीब 200 स्टूडेंट्स थे तो उतने ही उनसे ज्यादा एज ग्रुप के लोग। डांस परफॉर्मेंस के लिए पांच मिनट का समय भी नहीं दिया जा रहा था। एक पैरा के बाद ही पार्टिसिपेंट्स को अपनी स्टेज छोड़नी पड़ती। एक ओर जहां डांस कंपीटिशन चल रहे थे, वहीं दूसरी ओर दूसरे प्रोग्राम का भी लोग मजा ले रहे थे।

रविवार को फेस्ट के अंतिम दिन पंजाबी सिंगर सतविंदर बग्गा ने परफॉर्मेंस दी। उन्होंने अपने कई गाने गाए। वहीं,

क्रिएटिव मेहंदी, फेस पेंटिंग और फोटोग्राफी कंपीटिशन के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

पंजाब यूनिवर्सिटी के रोज फेस्ट में कई तरह के झूले लगाए थे। इन पर युवाओं ने जमकर मस्ती की। वहीं कई ने चेहरे पर पेंटिंग कर सेव गर्ल चाइल्ड का मैसेज दिया।