पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजीआई: 3 महीने में मिलेंगी सस्ती मेडिसन

पीजीआई: 3 महीने में मिलेंगी सस्ती मेडिसन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीआईआनेवाले मरीजों को अगले तीन महीने के अंदर महंगी मेडिसन से राहत मिलेगी। पीजीआई कैंपस के अंदर अपनी ऐसी केमिस्ट शॉप शुरू करेगा जो ओपीडी या एडमिट हुए मरीजों को ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट पर मेडिसन देगी। पीजीआई-इंस्टीट्यूट बॉडी (आईबी) की रविवार को हुई मीटिंग में आखिर ये फैसला हो ही गया। ये मसला डेढ़ साल से आईबी और पीजीआई के बीच घूम रहा था। आखिर केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में पीजीआई अगले तीन महीने में अमलीजामा पहनाने को तैयार हो गया। डेढ़ साल बाद हुई इस मीटिंग में प्रशासनिक मसलों पर मंजूरी के साथ ही ये भी तय हुआ कि बुजुर्गों के इलाज के लिए शाम के समय ओपीडी शुरू करने का मॉडल तैयार किया जाए। जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में पीजीआई डायरेक्टर प्रो. योगेश चावला के अलावा दूसरे मेंबर भी शामिल हुए। पीजीआई की बाकी कमेटियों के गठन का अधिकार भी नड्डा को दे दिया गया।

मीटिंग के बाद पीजीआई मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अश्वनी मुंजाल ने जेपी नड्डा को सौंपे ज्ञापन में बुजुर्गों के लिए शाम को भी ओपीडी शुरू करने की मांग की। मुंजाल ने कहा कि 2002 में भी ये सुविधा शुरू की गई थी लेकिन बाद में बंद कर दी गई। जेपी नड्डा ने कहा कि अगर ये सुविधा देना अब संभव है तो कुछ ऐसे डिपार्टमेंट की ओपीडी शाम के समय शुरू की जाए जहां मरीजों की ज्यादा भीड़ होती है, ताकि बुजुर्ग शाम को आकर अपना टेस्ट करवाएं।

दो सेंटरों का उद‌्घाटन करने के बाद जेपी नड्डा ने हॉस्पिटल का दौरा किया। रोबोटिक सर्जरी का उदघाटन करने के बाद नड्डा ने न्यूरोलॉजी के आईसीयू में जाकर मरीज का हाल पूछा। इसके बाद नड्डा ने इमरजेंसी का दौरा करके मरीजों से बात की। यहां से नड्डा ट्रॉमा सेंटर गए। ट्रॉमा सेंटर में सुविधाओं का जायजा लेने के बाद उन्होंने एडवांस आई सेंटर का दौरा किया। इसके बाद नड्डा वापस निकल गए।

नड्डा चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं से भी मिले। चंडीगढ़ भाजपा प्रेसिडेंट संजय टंडन और पार्टी के अन्य नेता नड्डा को रिसीव करने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। चंडीगढ़ की एमपी किरण खेर से भी नड्डा ने मुलाकात की। पीजीआई में इंस्टीट्यूट बाॅडी की मीटिंग के बाद नड्डा सेक्टर 15 में भाजपा के पूर्व प्रेसिडेंट स्वर्गीय जयराम जोशी के घर पहुंचे।

जेपी नड्डा फैकल्टी और स्टाफ से मिले। पीजीआई फैकल्टी एसोसिएशन के प्रेजिडेंट प्रो. वीरेंद्र सिंह ने फैकल्टी के लिए हाउसिंग स्कीम और रोटेशनल हेडशिप की मांग रखी। पीजीआई मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अश्वनी मुंजाल ने डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन और डायरेक्टर हेल्थ, रिसर्च एंड मेडिकल एजुकेशन को अलग अलग करने की मांग की है। पीजीआई नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेजिडेंट लखविंदर सिंह नर्सिंग स्टाफ के लिए हाउसिंग और दूसरी प्राब्लम को हल करने की मांग की।

पीजीआई कैंपस की केमिस्ट शॉप्स से मरीजों को ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट देने का मसला संगरूर के पूर्व सांसद विजय इंद्र सिंगला ने आईबी की अक्टूबर 2013 में हुई मीटिंग में उठाया था। उनका सुझाव था कि केमिस्ट शॉप के टेंडर ज्यादा से ज्यादा किराया देने वाले को नहीं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट देने वाले को दिया जाए। एनडीए सरकार बनने के बाद जनरल बॉडी की मीटिंग में विनोद खन्ना ने फिर ये मसला उठाया तो पीजीआई को इस बारे में जल्द समाधान ढूंढने की बात हुई। रविवार को हुई आईबी की मीटिंग में सांसद प्रेमसिंह चंदूमाजरा ने ये मसला फिर उठाया। चंदूमाजरा ने इस सिलसिले अभी तक हुई डेवलपमेंट भी सामने रखी। पीजीआई डायरेक्टर ने कहा कि इस संबंध में प्रोसिजर जारी है। पीजीआई अपनी फार्मेसी शुरू करने के लिए भी विचार कर रहा है। लेकिन उससे पहले पीजीआई कम से कम एक ऐसी दुकान तीन महीने में शुरू कर देगा जहां ज्यादा डिस्काउंट मिल सके। ये दुकान ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट देने वाले केमिस्ट को दी जाएगी या पीजीआई खुद ऐसी दुकान चलाएगा।

जेपी नड्डा जब मीटिंग से बाहर रहे थे तो एक पेशेंट ने अपनी समस्या बताई।

मीटिंग से बाहर आते सांसद किरण खेर और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा।