पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईसीएआई ने किया क्वालीफाइड सीए के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम

आईसीएआई ने किया क्वालीफाइड सीए के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | इंस्टीट्यूटआॅफ चार्टेड अकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया (आईसीएआई) ने होटल आर्बिट में कैंपस प्लेसमेंट से पूर्व क्वालीफाइड सीए के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया।

इस प्रोग्राम को आयोजित करने का उद्देश्य चंडीगढ़ से इन सफल 157 सीए कैंडीडेट्स को को कैंपस प्लेसमेंट से पूर्व तैयार करना था इस दिशा में आईसीएआई ने देश भर में अपनी अपनी शाखाओं में यह प्रोग्राम आयोजित करवाए। इस दौरान यह क्वालीफाइड सीए अनुभवी सीए, बैंकर्स और फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के पैनल से रूबरू हुए। आईसीएआई 13 और 14 फरवरी 2015 को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन करेगा। इस अवसर पर सीए ऊमा कांत ने नए क्वालीफाइड सीए को बधाई दी।