पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारोबारियों और शहर के लोगों की दिक्कतें जल्द कराएंगे दूर: छाबड़ा

कारोबारियों और शहर के लोगों की दिक्कतें जल्द कराएंगे दूर: छाबड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | चंडीगढ़टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट प्रदीप छाबड़ा ने रविवार को कई सेक्टरों और मार्केट्स का दौरा किया। उन्होंने शहर के लोगों की दिक्कतों को सुना। प्रदीप छाबड़ा को रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), सेक्टर 20-ए ने एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। इस मौके पर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राकेश सूद और महासचिव अनीश गर्ग ने उन्हें सेक्टर निवासियों की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। फॉसवैक चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू, अनिल सिंगला, अमनदीप सिंह और डॉ. ओपी सोनी भी उपस्थित थे। छाबड़ा सेक्टर-24 भी गए, वहां उन्हें मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने आमंत्रित किया।