- Hindi News
- स्पेशल नंबरों से आरएलए ने कमाए 75 लाख 11 हजार
स्पेशल नंबरों से आरएलए ने कमाए 75 लाख 11 हजार
आरएलएमेंरविवार को भी सीएच01-बीबी0101 से आगे की सीरीज के स्पेशल नंबरों की ऑक्शन की गई। दूसरे दिन हुई ऑक्शन से आरएलए को 75 लाख 11 हजार रुपए की कमाई हुई। इससे पहले शनिवार को 0001 से 0100 तक की गई गई ऑक्शन में 58 लाख 19 हजार रुपए आय हुई थी। इसमें 0001 नंबर सेक्टर 28 के कारोबारी हरीश गोयल ने 8.75 लाख रुपए में खरीदा था।
रविवार को सीएच01-बीबी 8888 नंबर सबसे महंगा एक लाख 15 हजार रुपए में बिका। इसके अलावा 0786 नंबर 85,000 रुपए में बिका। सीएच-01-बीबी-9000 नंबर 80,000 रुपए में बिका। दूसरे दिन 76 स्पेशल नंबरों की ऑक्शन हुई। जबकि 93 आउट ऑफ टर्न ऑर्डिनरी रजिस्ट्रेशन नंबरों की ऑक्शन हुई। इन नंबरों की ऑक्शन से आरएलए को दोनों दिन मिलाकर एक करोड़ 69 लाख दो हजार रुपए की कमाई हो चुकी है।
{8888 नंबर एक लाख 15 हजार में बिका तो 0786 नंबर 85,000 में खरीदा गया