- Hindi News
- ब्रह्मकुमारीज ने मनाया महाशिवरात्रि महोत्सव
ब्रह्मकुमारीज ने मनाया महाशिवरात्रि महोत्सव
चंडीगढ़। प्रजापिताब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सेक्टर-51 द्वारा आयोजित विशाल नि:शुल्क आध्यात्मिक शांति कार्निवाल में 650 लोगों ने हिस्सा लिया। मानसिक, शारीरिक, जीवन एवं संबंधों में बढ़ती जा रही परेशानियां का उचित हल समझा। कार्निवाल का शुभारंभ बीके पूनम बहन ने शिव ध्वजारोहण करके किया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि कल्याणकारी विश्व पिता शिव के अलौकिक, दिव्य जन्म की स्मृति में मनाई जाती है। वहां पर मौजूद सभी भाई-बहनों ने कोई एक बुराई को छोड़ने का संकल्प भी लिया।
सेक्टर-15 में भी मनाई शिवरात्रि, आईजी पहुंचे
चंडीगढ़। ब्रह्मकुमारीवर्ल्ड स्प्रिचुअल यूनिवर्सिटी ने रविवार को सेक्टर 15 स्थित ग्लोबल पीस हाउस में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया। इस अवसर पर हरियाणा के आईजी अजय सिंघल, एडिशनल एडवोकेट जनरल पंजाब पवित सिंह मत्तेवाल, डिप्टी सेक्रेटरी पंजाब सुच्चा सिंह सहित शहर की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।