- Hindi News
- स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागू करवाने के लिए काम करेगी इंटक
स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागू करवाने के लिए काम करेगी इंटक
चंडीगढ़ | राष्ट्रीयमजदूर कांग्रेस (इंटक) स्ट्रीट वेंडर एक्ट को लागू करने के लिए मुहिम शुरू करेगी। ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने के लिए काम किया जाएगा। यह कहना है इंटक के नेशनल प्रेसिडेंट दिनेश शर्मा का। उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी को खत्म करवाना, मजदूरों की न्यूनतम दिहाड़ी को बढ़ाने के लिए भी काम किए जा रहे हैं। इंटक चंडीगढ़ प्रेसिडेंट अरुण कुमार मल्होत्रा ने कहा कि अफसरशाही के कारण के मजदूरों के हितों का शोषण हो रहा है। ठेकेदारी प्रथा के कारण मजदूरों को मेहनत कर पूरा पैसा नहीं मिलता।