- Hindi News
- दुकानदार खुद कर रहे पार्किंग सिस्टम दुरुस्त
दुकानदार खुद कर रहे पार्किंग सिस्टम दुरुस्त
एनएसीशोरूम्समें पार्किंग की व्यवस्था ठीक नहीं है। अब इसे दुरुस्त करने का बीड़ा खुद दुकानदारों ने उठाया है। यहां की ट्रैफिक व्यवस्था पार्किंग को ठीक करने के लिए दुकानदार लगातार तीन दिन तक सड़कों पर खड़े होकर लोगों को जागरूक करते रहे। दुकान-दुकान इसके बारे में लोगों को बताया।
इसी का नतीजा है कि यहां मार्केट में पार्किंग की तीन दिन से कोई दिक्कत लोगों को नहीं आई है।
शिवालिक एन्कलेव मार्केट एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सुरेश बंसल, महासचिव आशीष दुग्गल का कहना है कि यह काफी कठिन था, लेकिन दुकानदारों के सहयोग से इसे सफल बनाया गया। पहले तो एरिया में पंफलेट बांटे गए कि तय जगह पर ही अपने टू व्हीलर और फोर व्हीलर्स पार्क करें।
इसके बाद अनाउंसमेंट भी करवाई गई कि सही पार्किंग करें। आशीष दुग्गल ने बताया कि इस काम में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का भी सहयोग लिया गया। डीएसपी ट्रैफिक ईस्ट पवन कुमार के सहयोग ट्रैफिक कर्मचारियों की सहायता से लोगों को अवगत करवाया गया कि सही पार्किंग की जाए। सुबह 9.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक लोग दुकानों दफ्तरों में आते हैं, उन्हें सही पार्किंग करने के लिए समझाया गया। यही वजह रही कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ है।
पेड पार्किंग का डर दिखाया
लोगोंको पेड पार्किंग का डर भी दिखाया गया। यदि वे ठीक से पार्किंग नहीं करेंगे तो एरिया में पेड पार्किंग लागू कर दी जाएगी और उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।