पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्राईसिटी का पहला मल्टी स्पेशलिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा पंचकूला में

ट्राईसिटी का पहला मल्टी स्पेशलिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा पंचकूला में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूलाहमेशासे ही स्पोर्ट्स के मामले में थोड़ा पिछड़ा हुआ नजर आता था। यूटी की स्पोर्ट्स फैसिलिटीज के आगे पंचकूला के खिलाड़ी प्रदर्शन तो अच्छा करते थे लेकिन फैसिलिटीज होने के कारण उन्हें कई बार पदकों से महरूम रहना पड़ता था। लेकिन अब शायद ऐसा नहीं होगा। हरियाणा का स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट अब इसी ओर ध्यान दे रहा है और अब पंचकूला काे पहला मल्टी स्पेशलिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जल्द ही मिल जाएगा। इस हॉल में एक दो नहीं बल्कि 8 से ज्यादा गेम्स हो सकेंगी। यहां खिलाड़ी अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को साबित भी कर सकेंगे और मुकाबले भी लड़ सकेंगे। इतना ही नहीं उनके पेरेंट्स और फैंस के लिए स्पैकटेटर्स गैलरी भी यहां होगी। ये ट्राइसिटी का पहला मल्टी स्पेशलिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होगा। इसके लिए खिलाड़ियों को ज्यादा समय इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हुडा के एक अिधकारी अनुसार इस कॉम्प्लेक्स को एक साल तक तैयार कर लिया जाएगा। हालांकि बोर्ड पर इसे बनाने का समय ढेड़ साल दिया गया है।

मल्टी स्पेशलिटी स्पोर्ट्स हॉल में डोपिंग लैब भी बनाई जाएगी। यहां पर खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट में जाने से पहले अपने टेस्ट को करवा सकते हैं ताकि वे किसी परेशानी में आएं। बड़े टूर्नामेंट से पहले यहां पर लैब होने के कारण टेस्ट कराने से पहले नाडा भी आसानी हो सकेगी। डोपिंग लैब अभी तक ट्राइसिटी में नहीं बनी है। इससे हरियाणा के खिलाड़ियों को तो सहूलियत होगी ही, अन्य जगहों के खिलाड़ी भी इससे लाभानवित होंगे।

मल्टी स्पेशलिटी स्पोर्ट्स हॉल के बारे में बात करते हुए पंचकूला के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर डीएस राणा ने बताया कि हमारा चंडीगढ़ से कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन हमें इससे प्रेरणा जरूर मिली। डिपार्टमेंट का इसे बनाने का फैसला शानदार है और इस फैसले से यकीनन खिलाड़ियों को फायदा होगा और स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलेगा। यहां पर जिम्नास्टिक, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, जूडो आदि गेम्स होंगे।

स्पोर्ट्स हॉल ट्रिपल स्टोरी होगा और इसके फ़र्स्ट फ्लोर पर कंपीटिशन हॉल होगा। इसमें जिम्नास्टिक, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और हैंडबॉल के मुकाबले हो सकेंगे। हीं पर ऑफिशियल्स रूम भी होगा और ऑफिस भी। दूसरे फ्लोर पर प्रेक्टिस हॉल होंगे जिसमें इन गेम्स के अलावा टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, जूडो के प्रैक्टिस हॉल होंगे और जिम भी होगा। दूसरे फ्लोर पर स्पैकटेटर्स गैलरी होगी, जिसमें 1000 से 1200 लोग कंपीटिशन का आनंद ले सकेंगे।

हरियाणा का स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट को भी रहा पंचकूला में बनने वाले मल्टी स्पेशलिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का इंतजार।

डीएस राणा