- Hindi News
- वार्ड 10 से हरदीप बने अकाली भाजपा कैंडिडेट
वार्ड-10 से हरदीप बने अकाली-भाजपा कैंडिडेट
कबड्डी में बरनाला विजेता, अब पाकिस्तान से भिड़ेंगे
नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप | रोलिंग टाइगर्स ने जीते 37 मेडल
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ होटल्स की 13 रन से रोमांचक जीत
चौथेकॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ होटल्स ने प्लेसमेंट गुरु को 13 रन से हरा दिया। चिपड़ चिड़ी ग्राउंड में खेले गए मैच में चंडीगढ़ होटल्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का ये फैसला सही साबित हुआ और उन्होंने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदिल ने 40 रन का योगदान दिया जबकि मुनीष ने 35 रन बनाए। प्लेसमेंट गुरु के लिए समीर ने चार बल्लेबाजों को चलता किया जबकि तेजविंदर ने दो विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी प्लेसमेंट गुरु की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। टीम के लिए सार्थक ने 96 रन की पारी खेली लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। विजेता टीम की ओर से आदिल और अभिलाष ने 2-2 बल्लेबाजों को चलता किया। वहीं टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में दक्ष इंटरप्राइजेस ने मोहाली इंडस्ट्रीज को 108 रन से हरा दिया। मैच में दक्ष इंटरप्राइजेस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट परा 195 रन का स्कोर खड़ा किया।
अकाली-भाजपा नेताओं ने सेक्टर-24 के सैनी भवन में की घोषणा। फोटो भास्कर
चंडीगढ़ | रोलिंग टाइगर्स अकादमी के स्केटर्स ने नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप्स में 37 मेडल जीते हैं। अकादमी के स्केटर्स ने सोनीपत में हुई सीबीएसई नेशनल, पुणे में हुई नेशनल स्कूल गेम्स और मुंबई में हुई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में अपना सिक्का जमाया है। अकादमी के कोच चंद्र सिंघल के अनुसार अकादमी से जुड़े चंडीगढ़ और पंचकूला के स्केटर्स ने सीबीएसई नेशनल में 16 मेडल, स्कूल नेशनल गेम्स में 11 मेडल और नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में 10 मेडल जीते हैं। यही नहीं अकादमी के स्केटर्स इसके साथ ही 8 लाख के कैश अवाॅर्ड के हकदार भी हो गए हैं।
सिटी रिपोर्टर|चंडीगढ़
शिरोमणिअकाली दल और भाजपा ने रविवार को नगर निगम के वार्ड नंबर 10 से हरदीप सिंह को अकाली-भाजपा का सांझा कैंडिडेट तय कर दिया। यह घोषणा भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने सेक्टर-24 सैनी भवन में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करके की। हरदीप सोमवार को नामांकन करेंगे।
शनिवार को कांग्रेस की ओर से भूपेंद्र सिंह बढहेड़ी को वार्ड नंबर 10 से कैंडिडेट बनाया गया। बढहेड़ी भी सोमवार को ही नामांकन करेंगे। अब मुकाबला कांग्रेस और भाजपा-अकाली दल के बीच होगा। हरदीप सिंह वार्ड नंबर 10 के पूर्व काउंसलर मलकीयत सिंह के छोटे भाई हैं। मलकीयत सिंह 31 अगस्त से 9 सितंबर तक चेन्नई, पोर्ट ब्लेयर और कोलकाता के लिए रवाना हुए 20 काउंसलर और 6 अफसरों के स्टडी टूर में शामिल थे। उन्हें 5 सितंबर को हैवलॉक पहुंचने पर उल्टी होने लगी। उन्हें फौरन हैवलॉक के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में फर्स्टएड के लिए ले जाया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर 6 सितंबर को पोर्ट ब्लेयर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुधार होने पर 7 सितंबर को उन्हें दिल्ली आॅल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट में भर्ती करवाया गया। यहां वे एक महीना दाखिल रहे। 6 अक्टूबर की रात को काउंसलर मलकीयत ने अंतिम सांस ली। मलकीयत का आकस्मिक निधन होने पर वार्ड नंबर 10 की सीट खाली हो गई। इसके बारे में निगम ने चुनाव करवाने संबंधी प्रशासन के जरिये दिल्ली स्टेट इलेक्शन कमीशन को लिखा। वहां से चुनाव करवाने के लिए 1 मार्च की डेट तय की गई। इस सीट के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, शिरोमणि अकाली दल इकाई अध्यक्ष जगजीत सिंह कंग, काउंसलर हरजिंदर कौर, भाजपा नेता रघुबीर लाल अरोड़ा, काउंसलर अरुण सूद, हीरा नेगी, सत प्रकाश, सतीश कैंथ, गजेंद्र शर्मा, रविकांत शर्मा और महकवीर संधू उपस्थित थे।