- Hindi News
- टैगौर थियेटर में तीन दिन अपनी कला दिखाकर चला गया पपेट
टैगौर थियेटर में तीन दिन अपनी कला दिखाकर चला गया पपेट
10 को इरशाद कामिल के साथ ‘दिल की बात’
चंडीगढ़| पंजाबयूनिवर्सिटी के एल्युमनी रिलेशन्स डिपार्टमेंट और चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में एक इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन 10 फरवरी को सुबह 11 बजे किया जा रहा है। पीयू कैंपस के गोल्डन जुबली हॉल में आयोजित इस सेशन में फिल्म रॉक स्टार, आशिकी-2, जब वी मेट, चमेली, लव आजतक और रांझणा जैसी सुपरहिट फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार डॉ. इरशाद कामिल विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। ‘दिल की बात, इरशाद के साथ’नामक इस कार्यक्रम में इरशाद अपनी लेखन कला की खासियतों से दर्शकों को रू-ब-रू करवाएंगे।
टैगौर थियेटर में चल रहे तीसरे इंटरनेशनल पपेट फेस्टिवल 2015 का रविवार को समापन हो गया। वीरवार से शुरू हुआ फेस्टिवल में बड़ों से लेकर बच्चों तक ने लुत्फ उठाया। इन तीन दिनो में पपेट ने तरह-तरह की परफॉर्मेंस दीं। कभी दिल का हाल बयां किया तो कभी दो इंसानी केरेक्टर्स गेंद (बॉल) से खेलते हुए नजर आए। पपेट आर्टिस्ट भी बना और अपनी क्रिएटिविटी को कैनवास पर भी उतारा। पहले दिन गवर्नमेंट स्कूल-34 के आठवीं क्लास के बच्चे भानू, शिखा, दीपिका, निशा, वैष्णवी और ममता ने पपेट के बारे में खास सीन का जिक्र किया। स्लो मोशन में आना, कैट का बाॅल से खेलना, हार्ट की पेंटिंग बनाना, चिड़िया का बॉल लेकर फुर्र हो जाना, फूल को खा लेना जैसी चीजें बच्चों को अब तक लुभा रही है, उनका कहना है कि पपेट बहुत अच्छा था। फोटो-भास्कर