पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आई क्लिक पर आईं 16 कॉल पुलिस के काम की हुई खिंचाई

आई क्लिक पर आईं 16 कॉल पुलिस के काम की हुई खिंचाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारको यूटी पुलिस ने पहली आई क्लिक मशीन सेक्टर-22 में लगाई थी। जिसका पुलिस को अच्छा रिस्पांस मिलना शुरू हो चुका है। आई क्लिक मशीन से दो दिनों में रविवार शाम तक पुलिस को कुल 16 शिकायतें आई हैं। इसमें अधिकांश में शहर में पुलिसिया सिस्टम की खिंचाई की गई है। करीब 4 शिकायतें इस संबंंध में आई है कि सेक्टर 22 में फड़ी बाजार लगता है। जोकि पुलिस और एमसी के कर्मियों की मदद से लगता है और लोगों काे चलने की जगह तक नहीं मिल रही। हाईकोर्ट भी इस एन्क्रोचमेंट को हटाने के लिए कह चुका है,जबकि अगर सिर्फ पुलिस चाहे तो ही इंक्रोचमेंट हट सकती है। इसके अलावा सेक्टर 47 निवासी ने भी सेक्टर 22 में लगी इस आई क्लिक मशीन पर शिकायत भेजी है। जिस पर उसने कहा है कि सेक्टर-47 के गुरद्वारा में बड़ी चोरी की वारदात हुई थी। जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अन्य शिकायतें शहर के बिगड़ते ट्रैफिक सिस्टम की है।

एक शिकायत में तो यहां तक कहा गया है कि सेक्टर 22 में सड़क कम दिखाई पड़ती है और पूरा सेक्टर वाहनों का पार्किंग स्थल ही बन चुका है। हर जगह लोग कारें पार्क कर चले जाते हैं।