पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5775 रुपए में तीन ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन

5775 रुपए में तीन ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोज अपरेजा |चंडीगढ़ manoj.apreja@dbcorp.in

तीन ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन आईआरसीटीसी मार्च में श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 20 मार्च को यह ट्रेन जाएगी और 26 को वापस चंडीगढ़ लौटेगी। यह स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ से तीन ज्योतिर्लिंग, जिनमें उज्जैन में महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर, नासिक में त्रयंबकेश्वर लेकर जाएगी। यह ट्रेन मनमाड़ से शिरडी साईं बाबा दर्शन के लिए ले जाएगी। सात दिन की इस यात्रा का प्रति व्यक्ति खर्च 5775 रुपए होगा।

ऑनलाइन बुकिंग के लिए Irctctourism.com पर बुकिंग करा सकते हैं। आईआरसीटीसी के सेक्टर-34 में पासपोर्ट ऑफिस के सामने रीजनल ऑफिस में बुकिंग कराएं।

आईआरसीटीसी उपरोक्त यात्रा से पहले चंडीगढ़ से पांच ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है। यह ट्रेन 9 मार्च को चंडीगढ़ से रवाना होगी। 25 मार्च को वापस लौटेगी। यह स्पेशल ट्रेन महाकालेश्वर, द्वारका में नागेश्वर, विरावल में सोमनाथ, औरंगाबाद में ग्रिशनेश्वर और नासिक में त्रयंबकेश्वर लेकर जाएगी।