आप के वॉलंटियर्स काे धन्यवाद
चंडीगढ़ | आमआदमी पार्टी चंडीगढ़ की ओर से विक्रम सिंह पुंढीर ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों खासकर दिल्ली विधानसभा चुनावों में योगदान देने वाले सदस्यों के लिए धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विजय पाल सिंह,पीपी घई, कौशल सिंह, राजकुमार,योगेश सोनी,प्रो. गुरदेव सिंह नरेश गर्ग उर्फ बॉबी मौजूद थे। इस मौके पर सभी सदस्यों ने दिल्ली में आप को लेकर रहे रुझानों को देखते हुए 10 फरवरी को एक विजय रैली निकालने का फैसला लिया। सिर पर गहरी चोट के बावजूद दिल्ली में चुनाव प्रचार में गए वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद्र पाठक को प्रशंसा पत्र से सम्मान किया।