- Hindi News
- इंडस्ट्रियलिस्ट्स बाेले ट्राईसिटी की जरूरतों के अनुसार हो प्लानिंग
इंडस्ट्रियलिस्ट्स बाेले-ट्राईसिटी की जरूरतों के अनुसार हो प्लानिंग
शहरकी सभी प्लानिंग ट्राईसिटी की जरूरतों को ध्यान में रखकर होनी चाहिए। पंचकूला और मोहाली में भी बराबर सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ साथ कनेक्टिविटी पर भी जोर दिया जाना चाहिए। यह विचार शहर के इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने चंडीगढ़ के विजन को लेकर आयोजित एक बैठक में व्यक्त किए। इस बैठक में शहर के सामने आने वाली दिक्कतों पर चर्चा हुई।
उद्योगपति चंद्र वर्मा ने कहा कि शहर में लोगों की जरूरत के अनुसार विकास होना चाहिए। शहर के वास्तविक स्वरूप को भी बनाए रखा जाए लेकिन भविष्य की जरूरतें भी देखी जाए। उन्होंने कहा कि शहर में बदलाव हो लेकिन इसके इको सिस्टम को नुकसान पहुंचे। प्रापर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजेश वालिया ने कहा किचंडीगढ़ बिजनेस के मामले में फेल साबित हुआ है। यहां मैन्युफैक्चिरिंग इंडस्ट्री का अभाव है, स्किल प्रोफेशनल के लिए जॉब के कम अवसर है। चंडीगढ़ के सामने ग्लोबल सिटी के रूप में उभरने के अवसर है। उन्होंने शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग को बढ़ावा देने को कहा। उद्योगपति एमपीएस चावला ने कहा कि जिस तेजी से शहर का विकास हुआ है उसके हिसाब से यहां हेल्थ केयर में सेंटर आफ एक्सीलेंस होने चाहिए।