- Hindi News
- स्कूलों में गीता पढ़ाने पर एतराज नहीं, बस शिक्षा का भगवाकरण हो: भुक्कल
स्कूलों में गीता पढ़ाने पर एतराज नहीं, बस शिक्षा का भगवाकरण हो: भुक्कल
चंडीगढ़| स्कूलोंमें गीता पढ़ाने पर कांग्रेस को एतराज नहीं है। यह बात पूर्व शिक्षामंत्री गीता भुक्कल ने एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि बस शिक्षा का भगवाकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हर जिसकी जो भी आस्था है,उसे वहीं धार्मिक ग्रंथ पढ़ने की छूट होनी चाहिए।
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा कई मौकों पर घोषणा कर चुके हैं कि स्कूल काॅलेज में गीता की पढ़ाई कराई जाएगी। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि धार्मिक शिक्षा की छूट होनी चाहिए। इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। धार्मिक शिक्षा मेंें किसे क्या पढ़ना है, यह पढ़ने वाले पर छोड़ दिया जाना चाहिए।