पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने जताया रोष, राज्यपाल सोलंकी को आज देंगे ज्ञापन

कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने जताया रोष, राज्यपाल सोलंकी को आज देंगे ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| पूर्वमंत्री और कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। रोहतक के रेपकांड ने साबित कर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा काे लेकर सरकार कतई गंभीर नहीं है। किरण ने पुलिस पर भी ढीली कार्रवाई का आरोप लगाया। महिला सुरक्षा पर ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को किरण चौधरी पार्टी की अोर से राज्यपाल को ज्ञापन देगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली का निर्भया रेप कांड भी रोहतक के रेपकांड को पीछे छोड़ रहा है। लेकिन पुलिस आज तक आरोपियों को पकड़ना तो दूर, उनका सुराग तक नहीं लगा पाई। जबकि दिल्ली के निर्भय कांड के आरोपियों को पुलिस ने अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। रोहतक में अभी तक पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है।