प्रदेश में अब कुंडली तक दौड़ेगी मेट्रो
ये हैं नए मेट्रो रेल प्रस्ताव
दिल्लीकी लाइफ लाइन बन चुकी मेट्रो रेल अब एनसीआर रीजन में हरियाणा के कई इलाकों को भी जोड़ेगी। इनमें वाईएमसीए चौक से फरीदाबाद, बल्लभगढ़ का प्रोजेक्ट पहले ही एप्रूव्ड हो चुका है। जबकि फरीदाबाद को गुड़गांव से जोड़ने की सीएम मनोहर लाल खट्टर घोषणा कर चुके हैं। अब सोनीपत जिले के कुंडली और गुड़गांव में इफको चौक को दिल्ली के सेक्टर 21 द्वारका और सोहना रोड को इफ्को चौक से भी जोड़ने का प्रस्ताव है। सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि इन इलाकों के प्रस्ताव बनाने को शहरी विकास मंत्रालय और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से हरी झंडी मिल चुकी है। डीएमआरसी ने मेट्रो विस्तार के प्रस्तावों की डीपीआर जल्दी बनाकर भेजने को कहा है। इन प्रोजेक्ट्स के जल्दी शुरू होने की वजह यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन अब देशभर में रेल और हाईवे कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। इसीलिए हाल ही सभी राज्यों के चीफ सेक्रेटरी से रेल और हाईवे से जुड़े उन सभी प्रोजेक्ट्स की जानकारी मांगी गई है जो भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, पुनर्वास जैसे कारणों से रुके पड़े हैं।
एनसीआर रीजन के कई और इलाकों को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी
कुतुब मीनार से बदरपुर लिंक: फेजचार के तहत बनने वाले कुतुब मीनार-बदरपुर मेट्रो लिंक का काम वर्ष 2021 के बजाय अब 2018 तक ही पूरा होने की उम्मीद है। इस लाइन को दिल्ली एरिया से उत्तरी फरीदाबाद के गैर आबादी वाले क्षेत्र सूरजकुंड से होकर दिल्ली-फरीदाबाद रोड के किसी मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की योजना है।
सेक्टर21 से इफ्को चौक: डीएमआरसीने सेक्टर 21, द्वारका और इफ्को चौक को जोड़ने के लिए रिवाइज डीपीआर बनाने को कहा है। इससे केवल गुड़गांव शहर और द्वारका के लोगों को कनेक्टिविटी मिलेगी बल्कि एयरपोर्ट जाने वालों को एक लाइन और मिल सकेगी।
इफ्कोचौक से सोहना रोड: दिल्लीमेट्रो फेज 4 में इफ्को चौक से मेट्रो रेल लाइन का विस्तार सोहना रोड तक करना चाहती है। इसके लिए डीएमआरसी ने हरियाणा सरकार से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। इससे सोहना रोड के आसपास रहने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
कुंडलीतक विस्तार: डीएमआरसीकी फेज 4 के तहत रिठाला-बवाना मेट्रो लाइन को नरेला के साथ-साथ अब सोनीपत जिले के कुंडली तक मेट्रो का विस्तार करने की योजना है। डीएमआरसी ने हरियाणा सरकार से इसकी भी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करवाने को कहा है। इससे कुंडली और आसपास रहने वाले लोगों को दिल्ली तक की सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा मिल सकेगी।