पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज मंित्रयों से पूछेंगे सीएम सौ दिन में कहां पहुंची सरकार

आज मंित्रयों से पूछेंगे सीएम सौ दिन में कहां पहुंची सरकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंित्रमंडल विस्तार एजेंडे में शामिल नहीं

सीएममनोहर लाल खट्टर सोमवार को सूरजकुंड में पार्टी के 47 विधायकों से बातचीत करेंगे। सीएम ने सभी को लंच पर आमंित्रत किया है। इस दौरान सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों को लेकर बातचीत होगी। बैठक में सरकार के साथ संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में हरियाणा प्रभारी अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, समेत प्रदेश के सभी बडे़ नेता, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला सदस्यता प्रमुख और जिला सदस्यता सह प्रमुख आमंत्रित किए गए हैं। दो दिन पहले ही इसका निर्णय लिया गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री राम बिलास शर्मा, ओम प्रकाश धनखड़, नरवीर सिंह, कविता जैन और राज्य मंत्री विक्रम सिंह ठेकेदार, किशन कुमार और कर्ण देव कम्बोज आिद को मौजूद रहेंगे।

बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार का एजेंडा नहीं शामिल होगा। खट्टर अपने विधायकों से आगे के छह माह की कार्ययोजना की मांग के साथ सरकार द्वारा सौ दिनों में लिए गए निर्णयों और लागू की गई योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के निर्देश देंगे। सरकार द्वारा लिए गए नीतिगत फैसलों और योजनाओं के अमल में रही दिक्कतों पर भी चर्चा कर उनके समाधान की रणनीति बनाई जाएगी।

कहांतक पहंुचा सदस्यता अभियान : बैठकमें सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की जाएगी। आकलन किया जाएगा कि अब तक प्रदेश में सदस्यता अभियान कहां तक पहुंचा है। विधायकों से भी उनके द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की जानकारी ली जाएगी। ‘स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत अभियान’,‘ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान,’ और विधायकों द्वारा एक-एक आदर्श ग्राम बनाए जाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

खट्‌टर ने पार्टी विधायकों, मंत्री पदाधिकारियों को लंच पर बुलाया

विज पर रहेगी सबकी निगाहें

स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज पर बैठक में सबकी निगाहें रहेंगी कि वे इस बैठक में आते हैं या नहीं। हालांकि उन्होंने बताया कि सोमवार को ही अंबाला में जनता दरबार लगाया जाना है। इसमें वे शामिल होंगे। यदि ऐसा हुआ तो वे सूरजकुंड नहीं जा पाएंगे।

बीते मंगलवार को ट्वीट और वीरवार को फेसबुक पर कमेंट लिख कर विज ने अचानक संगठन और सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। मंगलवार को अपने ट्वीट में अनिल विज ने लिखा था कि,‘कुछ लोग उनके काम करने के तरीके को रोकना चाहते हैं, लेकिन वे कभी कामयाब नहीं होंगे। वे अपने तरीके से काम करते रहेंगे।’ वीरवार को फेसबुक पर लिखा कि ‘राजनीति में कदम-कदम पर अवरोधक होते हैं। मैने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है। मैंने तो सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अपना संकल्प व्यक्त किया है कि मैं ऐसे सब अवरोधकों को रौंदता हुआ, आगे बढ़ता रहूंगा। ऐसे में विज के बैठक में जाने से संकेत से लग रहा है कि पार्टी में सब ठीक-ठाक नहीं है।