- Hindi News
- अस्पताल की लिफ्ट में एक घंटा फंसे रहे दो मरीज
अस्पताल की लिफ्ट में एक घंटा फंसे रहे दो मरीज
सेक्टर-16केएक रेडियो डाइग्नोसिस सेंटर में इलाज करवाने आए दो पेशेंट्स और तीन अटेंडेंट लिफ्ट में फंस गए। एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दौरान दोनों मरीजों की तबीयत ठीक रही। बद्दी के विरेंदर कुमार, प्रकाश चंद के साथ अपनी 75 साल की बुजुर्ग मां शांति देवी के इलाज के लिए आए हुए थे। वहीं सेक्टर 24 की पुष्पा अपने पति सोमपाल के साथ इलाज के लिए आई हुई थी। पुष्पा को दिल की प्रॉब्लम हैं। लिफ्ट से पहली मंजिल पर जाने लगे। बटन दबाया, लेकिन इसके बाद वह फंस गई। उन्होंने शोर मचाया। सेंटर पर तैनात लोग मदद के लिए इकट्ठा हो गए। विरेंदर के मुताबिक करीब आधा घंटे तक लिफ्ट नहीं खुली तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर इत्तला दी। जिस पर पुलिस कर्मी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
तीन अटेंडेंट भी साथ थे, फायर ब्रिगेड ने बाहर निकाला
इस वाक्या के दौरान पुष्पा की तबीयत खराब हो गई। दिल की उन्हें पहले ही बीमारी थी इसके बाद जब उन्हें बाहर निकाला गया तो वह इस कदर घबरा गई थी कि उसका सारा शरीर कांप रहा था। बाहर आने के बाद लोगो ने उसे पानी पिलाया जिसके बाद वह धीरे धीरे स्थिर हो रही थी। वहीं दूसरी तरफ बुजुर्ग शांति देवी ठीक थी।